सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कब किसी की हत्या करना अपराध नहीं होता...?

कब किसी की हत्या करना अपराध नहीं होता...?





भारत का कानून या कहें तो संविधान सबको बराबर अधिकार देता है... कानून का पालन करने वालों को भी और पालन करवाने वालों को भी... यानी जनता और पुलिस, दोनों के अपने अपने दायरे हैं... कोई भी अपना दायरा नही तोड़ सकता... अगर कोई अपने दायरे का उल्लंघन करता है तो, कानून की नजर में वो एक क्राइम है... लेकिन कभी कभी... पुलिस और आमजन कानून हाथ में लेने से नहीं चूकते... इसके लिए संविधान में क्या प्रावधान है... इन सबके बावजूद अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार सबको है... आत्मरक्षा में किया गया अपराध क्या सही है...? क्या आत्मरक्षा में पुलिस पर भी हाथ उठाया जा सकता है...? पुलिस को भी क्या आत्म रक्षा का अधिकार है...? उसी पर ये लेख है:-

आप किसी को भी अपनी आत्मरक्षा में कितनी हानि पहुंचा सकते हैं...?

    आत्मरक्षा में कोई भी काम नाप तौल कर नहीं किया जा सकता है, उस समय परिस्थितियां हमारे वश में नहीं होती... आत्म रक्षा में आपकी और आप पर हमला करने वाले दोनों को लगने वाली चोट का कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता... फिर भी अगर हमलावर के पास कोई हथियार या लाठी डंडा है, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस हमले में आपको कितनी भी चोट लग सकती है, इसमें आपको जान जाने और  स्थाई रूप से अपंग होने तक का खतरा भी होता है... उसी हिसाब से आप एक्शन ले सकते हैं... मान लीजिए आपको अगला मारना ही चाहता है तो सामने वाले को मारने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं है... IPC यानी इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 4 में इसी का उल्लेख "साधारण अपवाद" के रूप में किया गया है...
भारतीय दण्ड संहिता यानी IPC की धारा 96 और 100 में ये प्रावधान है कि आत्मरक्षा में की गई हत्या भी अपराध नहीं है, क्योंकि आत्मरक्षा का अधिकार सबको है, अगर जिसपर हमला किया जा रहा था, वो अपना बचाव नहीं करता तो उसकी मौत हो सकती थी... इसलिए आत्मरक्षा में लिया गया एक्शन अपराध की श्रेणी में नहीं आता...!  धारा 103 में अपनी संपत्ति की रक्षा करने में लिया गया एक्शन भी अपराध की श्रेणी में नहीं आता... इसमें आपके साथ लूट, रात के समय घर में चोरी के दौरान भी अगर संपति का मालिक उस लुटेरे या चोर की अपनी संपत्ति के बचाव के दौरान हत्या कर देता है तो भी ये अपराध नहीं है...!
क्या हमलावर के पास भी अपनी आत्मरक्षा का अधिकार होता है...? इसका जवाब है नहीं, हमला करने वाले या लड़ाई की शुरुआत करने वाले के पास सेल्फ डिफेंस यानी आत्मरक्षा का कोई अधिकार नहीं होता...! 
कोई व्यक्ति किसी महिला का बलात्कार करने की कोशिश करे और महिला द्वारा अपनी रक्षा करने के दौरान संबंधित व्यक्ति की जान चली जाए तो भी ये अपराध की श्रेणी में नहीं आता है...! आईपीसी की धारा 106 में कोई भीड़ अगर किसी पर हमला कर रही हो और जिसपर हमला हो रहा हो... भीड़ के पास हथियार हो तो संबंधित व्यक्ति अपनी आत्मरक्षा में उस भीड़ पर गोली चला सकता है और किसी की जान ले सकता है... ये भी अपराध की श्रेणी में नहीं आता है...!

अब बात करते हैं कि पुलिस आप पर बिना किसी कारण के  या गलत फहमी में हमला करे और आपको चोट पहुंचने का खतरा हो तो आपको उपरोक्त बताई गई धाराओं के तहत अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है...! बिना बात आपके साथ पुलिस भी नही मारपीट नहीं कर सकती...!

आपको ये ब्लॉग कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताइए... कुछ कमी है तो भी अवगत कराएं...! 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पॉवर ऑफ अटॉर्नी

 पॉवर ऑफ अटॉर्नी       कई बार हमें कुछ कामों की जरूरत पड़ती है और हम उन्हें कर पाने में सक्षम नहीं होते या अपना काम छोड़कर वह काम करना नहीं चाहते... या हम बीमार होते हैं और हमारे काम रुक जाते हैं तो... ऐसी स्थिति में हम अपने आप को असहाय महसूस करते हैं... ऐसा ही मामलों में काम आती है पावर ऑफ अटॉर्नी...  पावर ऑफ अटॉर्नी होती क्या है...? पावर ऑफ अटॉर्नी एक्ट 1882 के अनुसार एक ऐसा दस्तावेज होता है, जिसके जरिए कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को अपना लीगल प्रतिनिधि नियुक्त करता है...!  जो घोषित करता है वो प्रिंसिपल कहलाता है और जो जिसको घोषित किया जाता है उसे एजेंट कहा जाता है...! एजेंट प्रिंसिपल के स्थान पर ज्यूडिशियल, फाइनेंशियल और अन्य फैसले ले सकता है... प्रिंसिपल के स्थान पर कोई डीड आदि साइन कर सकता है... ये सब कानूनन वैध होते हैं...! एजेंट पावर ऑफ अटॉर्नी के दायरे से बाहर नहीं जा सकता, यानी किसी मामले में मनमानी नहीं कर सकता... अगर एजेंट की वजह से प्रिंसिपल को कोई नुकसान हो जाता है तो उसकी भरपाई एजेंट ही करेगा, ये भी प्रावधान है...!  पावर ऑफ अटॉर्नी कैसे...

किरायेदार से अपनी दुकान या अपना मकान कैसे खाली करवा सकते हैं...?

किरायेदार से अपनी दुकान या अपना मकान कैसे खाली करवा सकते हैं...?        एक परिवार या व्यक्ति के लिए आजीविका जीवन का आधार होती है... आजीविका का अर्थ है... आय का श्रोत, जहां से आपके घर में धन आता है, जिससे आप अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं... ये सरकारी नौकरी या खुद का व्यवसाय हो सकता है... कोई बेरोजगार होता है या आजीविका का स्थाई साधन नहीं होता, ऐसी स्थिति में धन की आवश्यकता रहती है, लेकिन आजीविका स्थाई नहीं होती... तब हमारे पास अपनी संपति होती है... जिसे या तो हम बेच सकते हैं या फिर उसे रेंट यानी किराए पर दे सकते हैं... किराए पर देने का विकल्प सबसे बेहतर होता है... इसमें किसी जरूरतमंद को रहने के लिए घर मिल सकता है या आपके पास कोई दुकान है तो अपनी दुकान चला सकता है... उसकी रहने या व्यवसाय की आवश्यकता पूरी हो जाती है, और उसके माध्यम से आपको धन  की...  लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम अपना घर या दुकान विश्वास करके किराए पर दे तो देते हैं लेकिन उस संपति को हमारे जरूरत पड़ने पर किरायेदार खाली करनें से मना कर देता है... या फिर दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो जाता है....

कोरोना से सूंघने की शक्ति जाने के बाद वापस कैसे लाया जा सकता है...?

  COVID-19 होने पर  सूंघने की शक्ति जाने के बाद, उसे वापस कैसे लाया जा सकता है...?  कोविड नाईनटीन या कोरोना, मानव इतिहास के पूरे दो वर्ष खा चुका है... 2020 और 2021... एक आम धारणा है कि ये बीमारी चीन ने विकसित की और बाकी दुनिया पर डिप्लॉय कर दी... इस धारणा को इससे भी बल मिलता है कि जब बाकी दुनियां में कोरोना तांडव मचा रहा है और चीन अपनी सरपट दौड़ती जिंदगी जी रहा है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं है... ना चीन ने कोई वैक्सीन बनाने की घोषणा की, ना बीमारी से छुटकारा पाने की... फिर कैसे ये महामारी चीन में बेअसर हो गई है...? इस सवाल पर सब चुपी साधे हुए हैं...  द वीकेंड ऑस्ट्रेलियन की चीन से प्राप्त एक गुप्त दस्तावेज के हवाले से छापी गई रिपोर्ट के अनुसार चीन ये वायरस तीसरे विश्व युद्ध को ध्यान में रखते हुए विकसित कर रहा था... इस वायरस का आधार 2015 में आया सारस वायरस है, इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि चीन ने ये वायरस एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए विकसित किया था... लेकिन गलती से ये वायरस समय से पहले ही प्रयोगशाला से बाहर आ गया... और इसका पता चल गया, वरना तबाही का म...